इतिहास में पहली बार सऊदी अरब करेगा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग: जानें कौन हैं रूमी अलकाहतानी





इतिहास में पहली बार सऊदी अरब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा. सऊदी मॉडल और इंफ्लूएंसर रूमी अलकाहतानी ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस दौरान उन्होंने अपनी कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की. 





तस्वीर में मॉडल को स्ट्रैपलेस गाउन पहने देखा जा सकता है. बता दें कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है।


रियाद में हुआ है रूमी का जन्म


सऊदी अरब की प्रतिष्ठित मैगज़ीन  खलीज टाइम्स के अनुसार, रियाद में जन्मी अलकाहतानी कई वैश्विक प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले मलेशिया में मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भाग ली थी। अब वो पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी.

बदल रहा है सऊदी अरब

सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है. ऐसे में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी का शामिल होना मुस्लिम देशों को एक बड़ा संदेश देता है। यह इस बात का भी संकेत है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के नेतृत्व में रूढ़िवादी विचारधारा को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।




सऊदी अरब के शाही गद्दी के दावेदार क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने महिला अधिकारों के क्षेत्र में कई बड़े काम किए हैं. सऊदी अरब में पहले महिलाओं को ड्राइविंग की इजाज़त नहीं थी. जिसको लेकर महिलाओं ने वहाँ पर प्रदर्शन किया. जिसके बाद क्राउन प्रिंस सलमान ने महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाज़त दी. इतना ही नहीं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश में नफ़रत फैलाने वाले कट्टरपंथी तत्वों को भी जेल भेज दिया और जो कट्टरपंथी विदेशों से आकर सऊदी अरब में नफ़रत फैला रहे थे उनको भी देश से बाहर का रास्ता दिखलाया.

Comments

Popular posts from this blog