Posts

Showing posts from March, 2024
Image
  इतिहास में पहली बार सऊदी अरब करेगा मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग: जानें कौन हैं रूमी  अलकाहतानी इतिहास में पहली बार सऊदी अरब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा. सऊदी मॉडल और इंफ्लूएंसर रूमी अलकाहतानी ने 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस दौरान उन्होंने अपनी कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की.   तस्वीर में मॉडल को स्ट्रैपलेस गाउन पहने देखा जा सकता है. बता दें कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है। रियाद में हुआ है रूमी का जन्म सऊदी अरब की प्रतिष्ठित मैगज़ीन   खलीज टाइम्स के अनुसार, रियाद में जन्मी अलकाहतानी कई वैश्विक प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले मलेशिया में मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भाग ली थी। अब वो पह...
Image
  पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमला :   8 घंटे ऑपरेशन चलाकर सेना ने 4 आतंकियों को किया ढेर बलूचिस्तान में 25 और 26 मार्च की दरमियानी रात पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमला हुआ। इसमें 7 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौसेना के अड्डे से आतंकियों को निकालने के लिए 8 घंटों तक ऑपरेशन चला। इस दौरान बेस वॉर जोन में बदल गया। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो में नेवल बेस पर सेना के हेलिकॉप्टर उड़ते दिखाई दे रहे थे। मरे हुए आतंकियों के पास से बड़ी तादाद में विस्फोटक और हथियार मिले हैं। हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। BLA ने दावा किया है कि ब्लूचिस्तान में चीन के निवेश के खिलाफ उसके लड़ाके ब्लूचिस्तान के तुरबत शहर में स्थित नेवल बेस में घुसे। यहां चीन के ड्रोन के तैनात थे। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऑपरेशन के दौरान 7 सैनिकों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश का बड़ा नुकसान होने से बचाया है। BLA का 7 दिन में दूसरा हमला बलोच लिबरेशन आर्मी की ...